
मेष: आज के दिन को पूरे मनोयोग से प्रयोग में लेने में व्यस्त होंगे। आज आपका आत्म विश्वास और समृद्ध होगा। जिससे आप सीमित साधनों के बाद भी अपनी कार्मिक क्षमताओं का सर्वोत्तम प्रयोग करते हुए होंगे। आज आपको पिता से कुछ सहयोग व सहानुभूति प्राप्त होगी। किन्तु संतान पक्ष के प्रति चिंता होगी। वृषभ: आज आप आशा व उत्साह से भूरे-पूरे होंगे। आप देखेंगे कि आपके पराक्रम में बढ़त की स्थिति होगी। किन्तु आप अपने परिवार के साथ लगे हुए होंगे। जिससे कुछ मांगलिक कामों को अंतिम रूप दिया जाएगा। किन्तु अपने कुछ कामों के प्रति लापरवाह होंगेे। जिससे आपको आने वाले दिनों में परेशान होना होगा। मिथुन: आज आप सीमित संसाधनों के बावजूद अपने लक्ष्य को प्राप्त करने में लगे हुए होंगे। हालांकि आप देखेंगे कि प्रगति का स्तर कोई खास नही है। नौकरी के क्षेत्रों आपको पहले के मुकाबले अधिक सफलता प्राप्त होगी। किन्तु स्वास्थ्य के लेकर आप कुछ परेशान होंगे। जिससे आपको किसी अस्पताल में जाना होगा। कर्क: आज आप व्यवसायिक प्रगति हासिल करने के लिए अधीनस्थ कर्मियों के साथ कुछ सलाह-मशविरा करते हुए होंगे। जिसमें आपको कुछ प्रगति की स्थिति होगी। किन्तु अंतिम निर्णय लिए जाने में कुछ समय और देना होगा। आज का दिन निवेश व विदेश के कामों में बढ़त देने वाला होगा। किन्तु स्वास्थ्य में परेशानी की स्थिति होगी। सिंह: आज आप अपने बाहर के कामों को पूरा करने में संलग्न होंगे। हालांकि आपको इसके लिए पहले से कुछ अधिक मेहनत करनी होगी। आप देखेंगे कि आज भौतिक सुख के साधनों को जुटाने में कठिनाई होगी। आज कानूनी मामलों में कोई पुख्ता दस्तावेज पेश कर देंगे। जिससे आपके पक्ष और मज़बूत होंगे तथा विरोधी कमजोर। कन्या: आज आप अपने कार्यक्रम की रूपरेखा को पुष्ट करते हुए होंगे। जिससे तय समय में कामों को पूरा करने में प्रगति की स्थिति होगी। आज आपके विवेक का स्तर और बढिय़ा होगा। अध्ययन के कामों में तेजी का रूख होगा। किन्तु धन जुटाने के कोशिशें आज ज्यादा सफल नहीं होंगी। जिससे आप परेशान होंगे। तुला: आज आप अपने स्तर पर कई काम-काजी योजनाओं को अंतिम रूप देंगे। जिससे लोगों के मध्य आपका विश्वास बना होगा। आज आप अच्छे सेहत के स्वामी होगे। घर परिवार के प्रति आपकी सजगता की सराहना होगी। आज आप बेहतर कल के लिए सक्रिय होंगे। किन्तु धन लाभ को लेकर आप कुछ परेशान होंगे। वृश्चिक: आज आप अपने काम के क्षेत्रों में आ रही गड़बडिय़ों को दूर करने में ध्यान देंगे जिससे तय समय मे कामों को पूरा करने का क्रम बना होगा। हालांकि आपके यह प्रयास आज उस स्तर पर सफल नहीं होंगे। जिससे आप कुछ परेशान होंगे। पत्नी बच्चों के मध्य तालमेल का स्तर अच्छा होगा। जिससे आप प्रसन्न होंगे। धनु: आज आप अपने काम-काजी जीवन में त्याग की भावना से युक्त होंगे। जिसे लोगों द्वारा सराहे जाने के योग हैं। आज आप कुछ सकारात्मक परिवर्तन के लिए पहले से अधिक सचेत होंगे। जिससे आने वाले दिनों में लाभ की स्थिति होगी। हालांकि आपको आज कई स्तरों पर अधिक धन खर्च करना होगा। मकर: आज का दिन आपको कई स्तर पर खुशहाली देने वाला होगा जिससे आप प्रसन्न होंगे। आज जहां आपकी सेहत क्षमताएं उच्च होंगी, वहीं काम-काजी जीवन में बढ़त की स्थिति होगी। आज अपने भौतिक सुख के साधनों को जुटाने में पूरा जोर देंगे। आज पत्नी के अनुकूल वस्त्राभूषणों की खरीद होगी जिससे खुश होंगे। कुम्भ: आज कामों को बढ़ाने के प्रयास उसी स्तर पर होंगे। जिस स्तर पर साधन मौजूद हैं। हालांकि आप संसाधनों के आभावों को पूरा करने के लिए कुछ धन प्रबंधन को जुटाने में लगे हुए होंगे। इस भाग-दौड़ का अपके स्वास्थ्य में विपरीत असर होगा। जिससे आप कुछ परेशान से होंगे। आज प्रेम संबंधों में तनाव होंगे। मीन: आज का दिन आपके जीवन स्तर को समृद्ध करने वाला होगा। जिससे आप सहज ही अपने कामों को करते होंगे। आज आपके कई प्रयासों को आर्थिक सफलता प्राप्त होगी। सफलता का स्तर कार्य व साधनों के आधार पर होगा। प्रेम संबंधों में मधुरता की स्थिति होगी। जिससे आप प्रसन्न होंगे। यात्रा मे धन व्यय होगा।]]>
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------










