
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट) Maa Baglamukhi Hawan : मां बगलामुखी धाम गुलमोहर सिटी नज़दीक लमांपिंड चौंक जालंधर में सामुहिक निशुल्क दिव्य हवन यज्ञ का आयोजन मदिंर परिसर में किया गया। सर्व प्रथम ब्राह्मणो द्वारा सभी मुख्य यजमानो से विधिवत वैदिक रिती अनुसार पंचोपचार पूजन, षोडशोपचार पूजन ,नवग्रह पूजन उपरांत सपरिवार हवन-यज्ञ में आहुतियां डलवाई गई।


Maa Baglamukhi Hawan : नवजीत भारद्वाज जी ने कहा कि मंदिर में भावुक होना या रोना कमजोरी नहीं है, बल्कि आत्मा की शुद्धि और ईश्वर से गहन संबंध स्थापित करने का एक महत्वपूर्ण संकेत है। यह दर्शाता है कि आपकी आत्मा शुद्ध हो रही है, आपका भक्ति भाव प्रबल है और ईश्वर की कृपा आपके ऊपर है। यह कोई सामान्य बात नहीं, बल्कि एक गहरा आध्यात्मिक अनुभव है, जिसे शब्दों में नहीं बल्कि भावनाओं में महसूस किया जा सकता है। व्यक्ति अपने भीतर की नकारात्मक ऊर्जा और कष्टों से मुक्त हो रहा है। यह एक प्रकार का हीलिंग प्रोसेस होता है, जो मानसिक और आध्यात्मिक संतुलन लाता है।
इस अवसर पर पंकज शारदा (ब्राह्मण भलाई बोर्ड पंजाब ),कंठ जज, श्वेता भारद्वाज, निर्मल शर्मा, राजीव शर्मा, राकेश प्रभाकर,पूनम प्रभाकर ,सरोज बाला, समीर कपूर, विक्की अग्रवाल, अमरेंद्र कुमार शर्मा, अमृतपाल, प्रदीप , दिनेश सेठ,सौरभ भाटिया,विवेक अग्रवाल, जानू थापर,दिनेश चौधरी,नरेश,कोमल,वेद प्रकाश, मुनीष मैहरा, जगदीश डोगरा, ऋषभ कालिया,रिंकू सैनी, कमलजीत,बलजिंदर सिंह,बावा खन्ना, धर्मपालसिंह, अमरजीत सिंह, उदय ,अजीत कुमार , नरेंद्र ,रोहित भाटिया,बावा जोशी,राकेश शर्मा, अमरेंद्र सिंह,

हवन-यज्ञ उपरांत विशाल लंगर भंडारे का आयोजन किया गया।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------





