
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट) – Holi is coming : पंचांग के आधार पर देखा जाए तो इस साल 13 मार्च को सुबह 10:35 बजे से फाल्गुन पूर्णिमा तिथि प्रारंभ हो रही है और यह 14 मार्च का दोपहर 12:23 बजे तक है। उदयातिथि के आधार पर फाल्गुन पूर्णिमा 14 मार्च को होगी। तिथि के आधार पर देखा जाए तो फाल्गुन पूर्णिमा को प्रदोष काल में होलिका दहन करते हैं, लेकिन इस साल फाल्गुन पूर्णिमा तिथि 14 मार्च को दोपहर में ही खत्म हो जा रही है, उस दिन प्रदोष काल पूर्णिमा में नहीं है।
Holi is coming : पूर्णिमा का प्रदोष काल 13 मार्च को प्राप्त होगा, इसलिए होलिका दहन 13 मार्च को होगा। होली 14 मार्च को मनाई जाएगी। होलिकादहन 13 की रात्रि में होने के पश्चात धुरड्डी व रंगोत्सव के लिए प्रतिपदा की तिथि 15 मार्च को मिलेगी, जबकि काशी में होलिका दहन के तत्काल बाद चौसट्ठी देवी की परिक्रमा, यानी 64 योगिनियों की परिक्रमा और पूजन के साथ होली खेलने की परंपरा है। ज्योतिषाचार्यों ने बताया कि 13 मार्च को पूर्णिमा की तिथि प्रात: 10:02 बजे आरंभ हो जा रही है लेेकिन इसके साथ ही भद्रा लग जा रही है। भद्रा में होलिका दहन का निषेध है। भद्रा रात 10:37 बजे समाप्त होगी, इसके पश्चात होलिका दहन किया जा सकेगा।
Holi is coming : चूंकि शास्त्राें के अनुसार होलिका दहन अर्धरात्रि के पूर्व कर लिया जाना उचित होता है। अत: इसे रात 10:37 बजे के पश्चात रात 12 बजे के पूर्व कर लिया जाना चाहिए।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


