
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट)- Hanuman Jayanti : आज हनुमान जयंती है और पूरे विश्व में हनुमान भक्त आज हनुमान जयंती मना रहे हैं। हनुमान जयंती के दिन भक्त विशेष पूजा करते हैं जिसमें हनुमान जी की मूर्ति या तस्वीर के सामने दीप जलाकर लाल फूल, सिंदूर, चमेली का तेल, बूंदी, बेसन के लड्डू, गुड़-चना और पान में लौंग लगाकर अर्पित किया जाता है। हनुमान जी को लाल रंग अत्यंत प्रिय है और उन्हें राम नाम की तुलसी की माला भी चढ़ाई जाती है।
Hanuman Jayanti : हनुमान जी को लाल रंग के फूल, सिंदूर, बूंदी, बेसन के लड्डू, आदि चीजें चढ़ाने से आपकी परेशानियां दूर होंगी। इसके अलावा अगर आप हनुमान जयंती के दिन हनुमान जी को प्रसन्न करना चाहते हैं तो सुंदरकांड का पाठ कर सकते हैं। इसके अलावा 100 बार हनुमान चालीसा का पाठ करने से आदमी बड़े से बड़े संकट से दूर हो जाते हैं। वहीं हनुमान जयंती पर जितना हो सके, उतना भगवान राम और हनुमान जी के नाम का जप करें, इससे संकटमोचक हनुमान आपके सभी विघ्नों को दूर कर देंगे।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


