
Ganesh Visarjan (वीकैंड रिपोर्ट): गणेश उत्सव का पूरे भारत में जोश है। खुशी से लोग बप्पा को घर में लाते हैं और जब उनके विसर्जन का समय आता है तो लोग भावुक हो जाते हैं। दस दिन बप्पा की सेवा की जाती है और अनंत चतुर्दशी पर बप्पा को विधि विधान से विदाई देकर मूर्ति विसर्जन की जाती है। आपको बता दें कि वैसे तो गणेश विसर्जन अनंत चतुर्दशी के दिन होता है पर बहुत से लोग हैं जो मान्यता अनुसार गणपति का डेढ़, तीसरे, पांचवें और सातवें दिन भी विसर्जन कर देते हैं तो चलिए जानते हैं कि इस साल कौन-कौन से मुहूर्त हैं।
इस साल के मुहूर्त
- . डेढ़ दिन में गणेश विसर्जन मुहूर्त (28 अगस्त)- प्रातः मुहूर्त (चर, लाभ, अमृत) – दोपहर 12:22 – 03:35, अपराह्न मुहूर्त (शुभ) – शाम 05:11- 06:47, सायाह्न मुहूर्त (अमृत, चर) – शाम 06:47- रात 09:35, रात्रि मुहूर्त (लाभ) – देर रात 12:22- देर रात 01:46
- . तीसरे दिन (29 अगस्त 2025)- प्रातः मुहूर्त (चर, लाभ, अमृत) – 05:58- 10:46, अपराह्न मुहूर्त (चर) – शाम 05:10 – 06:46, अपराह्न मुहूर्त (शुभ) – दोपहर 12:22 – 01:58, रात्रि मुहूर्त- रात 09:34 – 10:58
- . पंचवें दिन(31 अगस्त 2025)- प्रातः मुहूर्त – 07:34 – दोपहर 12:21, अपराह्न मुहूर्त – दोपहर 01:57 से 03:32, सायाह्न मुहूर्त- शाम 06:44 से रात 10:57,रात्रि मुहूर्त- देर रात 01:46 से 03:10
- सातवें दिन(2 सितंबर 2025) प्रातः मुहूर्त – सुबह 09:10 से दोपहर 01:56, अपराह्न मुहूर्त – दोपहर 03:31 से शाम 05:06, सायाह्न मुहूर्त- रात 08:06 से 09:31, रात्रि मुहूर्त – रात 10:56 से सुबह 03:10
- अनंत चतुर्दशी का मुहूर्त (6 सितंबर 2025)- चतुर्दशी तिथि प्रारम्भ – 6 सितंबर 2025, सुबह 3:12
चतुर्दशी तिथि समाप्त – 7 सितंबर 2025, सुबह 01:41
प्रातः मुहूर्त – सुबह 07:36 से 09:10
अपराह्न मुहूर्त- दोपहर 12:19 से शाम 05:02
सायाह्न मुहूर्त – शाम 06:37 से 08:02
रात्रि मुहूर्त – रात 09:28 से देर रात 01:45
उषाकाल मुहूर् – 7 सितंबर को सुबह 04:36 – सुबह 06:02
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------





