
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट) – Do not keep Tulsi plant at this place in the house : तुलसी के पौधे को घर की बालकनी में भी रखा जा सकता है लेकिन उसके लिए भी उत्तर या उत्तर-पूर्व दिशा का ही चयन करें। भगवान कृष्ण की पूजा के प्रसाद में तुलसी के पत्ते का होना आवश्यक होता है। बिना इसके भगवान श्री कृष्ण प्रसाद ग्रहण नहीं करते। भगवान हनुमान को भी बिना तुलसी के पत्ते का भोग नहीं लगाते। यदि आपके घर में कोई ऐसा स्थान है, जहां धूप या फिर रोशनी नहीं आती है तो वहां पर तुलसी का पौधा नहीं रखना चाहिए।
मान्यता है कि ऐसा करने से आर्थिक नुकसान होता है और धन हानि भी होती है। कई लोग पौधे को जूते-चप्पलों के पास रख देते हैं या फिर ऐसी जगह पर रख देते हैं, जहां कूड़ा-करकट फैला रहता है। ऐसा करने से आप वास्तु दोष का शिकार हो जाते हैं। तुलसी के पौधे की पूजा और नियमित देखभाल करने से परिवार में दीर्घायु और समृद्धि आती है। लेकिन सुनिश्चित करें कि आप अपने घर में समृद्धि लाने के लिए वास्तु शास्त्र के नियमों का पालन करें।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------





