जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट) : Dhanteras 2021 : धनतेरस से पांच दिवसीय दीपावली त्योहार की शुरुआत हो जाती है, हिंदू पंचाग के अनुसार यह हर वर्ष कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि पर मनाया जाता है। कार्तिक कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी पर धन्वंतरि देव का अवतरण हुआ था और इस दिन धन्वंतरि देव की पूजा की जाती है।
धनतेरस का महत्व :-
Dhanteras 2021 : जब धन्वंतरि देव प्रकट हुए थे तब उनके हाथों में अमृत से भरा कलश मौजूद था। इसीलिए इस दिन धन्वंतरि देव की पूजा करना बहुत शुभ माना गया है। इस दिन धन्वंतरि देव और मां लक्ष्मी की पूजा करने से जीवन में कभी धन- धान्य की कमी नहीं होती। साथ ही इस दिन कुबेर देव की पूजा करना भी शुम होता है। धनतेरस को खरीदारी के लिए साल का सबसे शुभ दिन माना जाता है।
यह भी पढ़ें : Weekly Horoscope 24 October to 30 October 2021 – साप्ताहिक राशिफल
Dhanteras 2021 : तिथि और समय :-
- धनतेरस तिथि: 02 नवंबर 2021, मंगलवार
- प्रदोष काल: शाम 05:35 से 08:11 तक
- वृषभ काल: शाम 06:18 से शाम 08:14 तक
- धनतेरस 2021 पूजन शुभ मुहूर्त : शाम 06:18 से 08:11 तक
धनतेरस का शुभ मुहूर्त :-
- अभिजीत मुहूर्त- 11:42 AM से 12:26 AM
- गोधूलि मुहूर्त – 05:05 से 05:29 शाम तक
- निशिता मुहूर्त – रात 11:16 से 12:07 बजे तक