
देहरादून (वीकैंड रिपोर्ट)- Char Dham Yatra 2026 : चार धाम यात्रा 2026 के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन आज सुबह 7 बजे से शुरू हो गया है। उत्तराखंड सरकार ने यात्रा से पहले पंजीकरण को अनिवार्य कर दिया है। श्रद्धालु आधिकारिक वेबसाइट registrationandtouristcare.uk.gov.in या टूरिस्ट केयर उत्तराखंड मोबाइल ऐप के जरिए अपना रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। वहीं ऑफलाइन पंजीकरण 17 अप्रैल से शुरू किया जाएगा।
चारधाम के कपाट खुलने की तारीखें
राज्य सरकार के अनुसार इस वर्ष चारधाम के कपाट निम्न तिथियों पर खोले जाएंगे:
- यमुनोत्री मंदिर – 19 अप्रैल
- गंगोत्री मंदिर – 19 अप्रैल
- केदारनाथ मंदिर – 22 अप्रैल
- बद्रीनाथ मंदिर – 23 अप्रैल
वहीं हेमकुंड साहिब के कपाट खुलने की तिथि की घोषणा बाद में की जाएगी।
ऐसे कर सकते हैं रजिस्ट्रेशन
सरकार की ओर से बताया गया है कि भारतीय श्रद्धालु आधार कार्ड के माध्यम से ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं, जबकि विदेशी श्रद्धालुओं के लिए ई-मेल आईडी के जरिए रजिस्ट्रेशन की सुविधा दी गई है। जिन लोगों के पास आधार कार्ड उपलब्ध नहीं है, उनके लिए ऑफलाइन पंजीकरण काउंटर भी बनाए गए हैं।
Char Dham Yatra 2026 : यहां खुलेंगे ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन केंद्र
ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन 17 अप्रैल 2026 से शुरू होगा। इसके लिए प्रमुख केंद्रों में शामिल हैं:
- ऋषिकेश – ट्रांजिट कैंप
- हरिद्वार – ऋषिकुल ग्राउंड
- देहरादून – विकास नगर
किसी भी जानकारी या सहायता के लिए श्रद्धालु टोल फ्री नंबर 0135-1364 पर संपर्क कर सकते हैं।
धार्मिक मान्यता और यात्रा का महत्व
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार चारधाम यात्रा की शुरुआत यमुनोत्री मंदिर से करने को शुभ माना जाता है। यह यमुना नदी का उद्गम स्थल है और मान्यता है कि यहां स्नान करने से मृत्यु के भय से मुक्ति मिलती है। हर साल की तरह इस बार भी केदारनाथ मंदिर, बद्रीनाथ मंदिर, गंगोत्री मंदिर और यमुनोत्री मंदिर धाम के दर्शन के लिए लाखों श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना जताई जा रही है।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


