
रंग लेके खेलते गुलाल लेके खेलते राधा संग होली नंदलाल खेलते’’
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट)- Celebrate Holi in Maa Baglamukhi Dham : सिद्ध मां बगलामुखी धाम में होली का पावन पर्व श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ हर्षोल्लास से मनाया गया। धाम परिसर में हर वर्ष की तरह मां बगलामुखी जी के छोटे विग्रह स्वरूप के साथ इस बार भी मां भक्तों ने फूलों और गुलाल की भव्य होली खेलकर अपने आपक धन्य किया। जिसमें श्रद्धालुओं ने एक-दूसरे पर अबीर गुलाल और पुष्प वर्षा कर प्रेम और सद्भाव का संदेश दिया। रंग-बिरंगे फूलों की खुशबू और जय मां बगलामुखी के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा।

इस अवसर पर धाम के प्रेरक प्रवक्ता नवजीत भारद्वाज ने श्रद्धालुओं को होली की शुभकामनाएं देते हुए अपने प्रेरणादायी प्रवचनों में रंगों के आध्यात्मिक महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि होली केवल रंगों का त्योहार नहीं, बल्कि मन के विकारों को त्यागकर प्रेम, भाईचारे और सकारात्मक ऊर्जा को अपनाने का पावन पर्व है।

उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा, जिस प्रकार अलग-अलग रंग मिलकर सुंदरता को बढ़ाते हैं, उसी प्रकार समाज में विविधता ही हमारी सबसे बड़ी शक्ति है। हमें अपने जीवन में प्रेम का गुलाल और विश्वास का रंग भरना चाहिए। नवजीत भारद्वाज जी ने मां भक्तों को संदेश दिया कि होली केवल बाहरी रंगों का नहीं, बल्कि आत्मा को भक्ति और सद्भाव के रंग में रंगने का पर्व है।

Celebrate Holi in Maa Baglamukhi Dham : कार्यक्रम के दौरान भक्तों ने पारंपरिक होली भजनों पर झूमकर भक्ति रस का आनंद लिया। वातावरण इन मधुर स्वरों से सराबोर रहा— ‘‘रंग लेके खेलते गुलाल लेके खेलते राधा संग होली नंदलाल खेलते’’ , ‘‘होली खेले रघुवीरा अवध में’’, ‘‘आज बिरज में होली रे रसिया’’, भक्ति भाव के साथ प्रस्तुत भजनों की धुनों पर श्रद्धालु भाव-विभोर होकर नृत्य करते नजर आए। अबीर गुलाल के साथ फूलों की वर्षा और जयकारों से पूरा धाम गूंज उठा। कार्यक्रम के अंत में प्रसाद वितरण किया गया तथा सभी श्रद्धालुओं ने आपसी प्रेम, सौहार्द और एकता को बनाए रखने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर श्वेता भारद्वाज,मननत, सरोज बाला, समीर कपूर, विक्की अग्रवाल, अमरेंद्र कुमार शर्मा, प्रदीप , दिनेश सेठ,सौरभ भाटिया,विवेक अग्रवाल, जानू थापर,दिनेश चौधरी,नरेश,कोमल,वेद प्रकाश, मुनीष मैहरा, जगदीश डोगरा, ऋषभ कालिया,रिंकू सैनी, कमलजीत,बलजिंदर सिंह,बावा खन्ना, धर्मपालसिंह, अमरजीत सिंह, उदय ,अजीत कुमार , नरेंद्र ,रोहित भाटिया,बावा जोशी,राकेश शर्मा, अमरेंद्र सिंह, विनोद खन्ना, नवीन , प्रदीप, सुधीर, सुमीत ,जोगिंदर सिंह, मनीष शर्मा, डॉ गुप्ता,सुक्खा अमनदीप , अवतार सैनी, परमजीत सिंह, दानिश, रितु, कुमार,गौरी केतन शर्मा,सौरभ ,शंकर, संदीप,रिंकू,प्रदीप वर्मा, गोरव गोयल, मनी ,नरेश,अजय शर्मा,दीपक , किशोर,प्रदीप , प्रवीण,राजू, गुलशन शर्मा,संजीव शर्मा, रोहित भाटिया,मुकेश, रजेश महाजन ,अमनदीप शर्मा, गुरप्रीत सिंह, विरेंद्र सिंह, अमन शर्मा, ऐडवोकेट शर्मा,वरुण, नितिश,रोमी, भोला शर्मा,दीलीप, लवली, लक्की, मोहित , विशाल , अश्विनी शर्मा , रवि भल्ला, भोला शर्मा, जगदीश, नवीन कुमार, निर्मल,अनिल,सागर,दीपक,दसोंधा सिंह, प्रिंस कुमार, पप्पू ठाकुर, दीपक कुमार, नरेंद्र, सौरभ,दीपक कुमार, नरेश,दिक्षित,अजय सहित भारी संख्या में भक्तजन मौजूद थे। समारोह के उपरांत विशाल लंगर भंडारे का आयोजन किया गया।

-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


