धर्म डेस्क (वीकैंड रिपोर्ट) : Budh Pradosh Vrat 2023 : हिंदू धर्म में प्रदोष व्रत सभी दु:खों को दूर करके जीवन के सभी सुखों को देने वाला माना गया है। साल 2023 में शिव कृपा बरसाने वाला पहला प्रदोष व्रत 04 जनवरी 2023 को पड़ेगा। आइए जानते हैं कि बुध प्रदोष व्रत के दिन किस समय शिव संग माता पार्वती की पूजा करने पर साधक की सभी मनोकामनाएं पूरी होंगी।
यह भी पढ़ें : Sawan Month 2023 : साल 2023 में होंगे 8 सावन सोमवार व्रत, 59 दिन का होगा सावन का महीना
Budh Pradosh Vrat 2023 : जिस पंचांग की मदद से किसी भी कार्य और देवी-देवताओं की पूजा का शुभ समय जाना जाता है, उसके अनुसार साल का पहला प्रदोष व्रत 04 जनवरी 2023 को पड़ेगा। शिव पूजा के लिए उत्तम माने जाने वाली त्रयोदशी तिथि 03 जनवरी को रात्रि 10:01 बजे से प्रारंभ होकर अगले दिन यानि 04 जनवरी 2023 को पूरे दिन रहेगी। बुधवार के दिन पड़ने के कारण यह बुध प्रदोष व्रत कहा जाएगा, जिसकी पूजा के लिए सबसे ज्यादा शुभ मुहूर्त यानि प्रदोष काल सायंकाल 05:37 से 08:21 तक रहेगा।