
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट) – A silk rakhi was tied to Baba Vishwanath : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रक्षाबंधन पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। अपने संदेश में उन्होंने भाई-बहन के बीच के बंधन को मजबूत करने में इस त्योहार के महत्व पर जिक्र किया। प्रधानमंत्री मोदी ने ‘X’ पर लिखा, ‘रक्षा बंधन के विशेष अवसर पर हार्दिक शुभकामनाएं।’ देशभर में आज रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जा रहा है। सावन के आखिरी दिन काशी में बाबा विश्वनाथ को मंगला आरती के बाद रेशम की राखी पहनाई गई।
वहीं उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में महाकाल को राखी बांधी गई। अमर पुजारी के परिवार की महिलाओं द्वारा तैयार की गई खास राखी उन्हें अर्पित की गई है। महाकाल को जो राखी बांधी गई है उसमें मखमल का कपड़ा, रेशमी धागा और मोती का उपयोग हुआ है। राखी पर भगवान गणेश जी विराजित हैं। उधर अयोध्या में भगवान रामलला और उनके भाइयों के लिए श्रृंगी धाम से राखियां लाई गईं।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------





