
चंडीगढ़ | 24 मार्च 2026 (वीकैंड रिपोर्ट)- Weather Update : पंजाब और चंडीगढ़ में मौसम लगातार करवट ले रहा है। मौसम विभाग के अनुसार 24 और 25 मार्च को मौसम साफ और शुष्क रहेगा, हालांकि सुबह और शाम हल्की ठंडक बनी रहेगी। 26 मार्च से मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा, जिसके चलते आंधी, तेज हवाएं और बिजली चमकने का यलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान हवाओं की रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है। 27 और 28 मार्च को आसमान में बादल छाए रहेंगे, बीच-बीच में धूप भी निकलेगी, जबकि रात के समय हल्की ठंड बनी रहेगी।
Weather Update : वहीं 29 मार्च को फिर से मौसम बिगड़ने के आसार हैं और कई इलाकों में बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक, जम्मू-कश्मीर और पाकिस्तान की ओर बन रहे पश्चिमी विक्षोभ के कारण यह बदलाव हो रहा है। तापमान की बात करें तो पंजाब के ज्यादातर जिलों में पारा 25 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच चुका है, जिसमें रूपनगर में करीब 30 डिग्री दर्ज किया गया। चंडीगढ़ सहित कई शहरों में तापमान 27 से 29 डिग्री के बीच बना हुआ है। आने वाले चार दिनों में तापमान 3 से 5 डिग्री तक बढ़ सकता है, हालांकि बीच-बीच में बारिश और तेज हवाएं लोगों को राहत भी दे सकती हैं।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


