
चंडीगढ़ (वीकैंड रिपोर्ट)- weather update : देशभर में सर्दी अब अंतिम चरण में पहुंच चुकी है, लेकिन रुक-रुक कर हो रही बारिश ने एक बार फिर मौसम का मिजाज बदल दिया है। पंजाब, हरियाणा और दिल्ली समेत कई राज्यों में तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। इसी बीच भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने पांच राज्यों में बारिश और आंधी-तूफान को लेकर अलर्ट जारी किया है।
मौसम विभाग के अनुसार कई इलाकों में 40 से 45 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। इसके प्रभाव से अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट संभव है।
इन राज्यों में बारिश और बर्फबारी की संभावना
आईएमडी के मुताबिक उत्तराखंड से लेकर अंडमान तक कई क्षेत्रों में बादल छाए रहेंगे।
हिमाचल प्रदेश और ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है।
तमिलनाडु और केरल में भी बारिश के आसार हैं।
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में तेज हवाओं और बिजली गिरने की चेतावनी जारी की गई है।
weather update : उत्तर भारत में बदलेगा मौसम
पंजाब, हरियाणा और राजस्थान में भी हल्की बारिश की संभावना जताई गई है।
राजस्थान के जयपुर, अजमेर और अलवर में तापमान में मामूली गिरावट दर्ज की जा सकती है।
दिन का तापमान सामान्य के आसपास रहेगा, लेकिन रात के समय ठंड का असर बना रहेगा।
पंजाब और हरियाणा में सुबह के समय ठंडी हवाएं चलने की संभावना है।
मौसम विभाग ने लोगों को बदलते मौसम के मद्देनजर सतर्क रहने और तेज हवाओं के दौरान खुले स्थानों से दूर रहने की सलाह दी है।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


