
तरनतारन (वीकैंड रिपोर्ट)- Tarn Taran ASI Suspended : पंजाब में मान सरकार ने भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त कदम उठाते हुए तरनतारन में तैनात एक एएसआई को निलंबित कर दिया है। सीआईए स्टाफ में तैनात एएसआई विनोद कुमार पर एक महिला से 3 लाख 20 हजार रुपये की रिश्वत लेने का गंभीर आरोप लगा है। बताया जा रहा है कि एएसआई ने महिला को ड्रग्स मामले में झूठा फंसाने की धमकी दी और इसके बदले सरपंच के जरिए रिश्वत वसूली।
Tarn Taran ASI Suspended : इस मामले में तरनतारन के एसएसपी सुरिंदर को शिकायत मिली थी, जिसकी जांच के बाद कार्रवाई की गई। एसएसपी के अनुसार, एएसआई विनोद कुमार ने सरपंच सतनाम सिंह को बिचौलिया बनाकर महिला से रिश्वत ली और बाद में उसे रिहा कर दिया। कार्रवाई के तहत एएसआई को तत्काल निलंबित कर दिया गया है, जबकि आरोपी बिचौलिए सरपंच सतनाम सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले की आगे भी गहन जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------





