
जगरांव (वीकैंड रिपोर्ट)- Suicide by Girl : यहां एक नवविवाहिता ने आत्महत्या कर ली। मृतका का नाम इशिका है और वह इस समय अपने मायके में रह रही थी। मायके घर में ही उसने फंदा लगाकर जान दे दी। इशिका के पिता पूर्ण कुमार की शहर में मशहूर दूध की डेयरी है। इशिका की शादी चार महीने पहले शास्त्री नगर के एक युवक से हुई थी, जो प्राइवेट बैंक में नौकरी करता है।
सूत्रों के अनुसार, इशिका का अपने पति के साथ पिछले कुछ समय से विवाद चल रहा था। वैसे खबर लिखे जाने तक कोई केस दर्ज नहीं किया गया है। पुलिस का कहना है कि मायका पक्ष के बयान लिए जाएंगे उसके बाद कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इशिका की माैत से परिवार में चीखों पुकार मच गई।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


