
नाभा (पटियाला) – नाभा के भवानीगढ़ पुल पर सुबह-सुबह एक दर्दनाक हादसा हुआ, जिसमें दो मोटरसाइकिलों की जोरदार टक्कर में एक युवक 70 फुट ऊंचे पुल से नीचे गिर गया और उसकी मौत हो गई। इसके साथ ही उसका साथी भी गंभीर रूप से घायल हो गया। इन दोनों युवकों को इलाज के लिए पटियाला भेज दिया गया। वहीं दूसरी मोटरसाइकिल पर सवार मां-बेटे को भी इस हादसे में गंभीर चोटें आईं, जिनका नाभा के सरकारी अस्पताल में इलाज चल रहा है। 108 एंबुलेंस के मौके पर न पहुंचने से शहरवासियों में भारी रोष देखा गया। 108 एंबुलेंस के ईएमटी ने बताया कि 108 एंबुलेंस का जीपीएस खराब है, जिस कारण हम इमरजेंसी नहीं ले सकते।
मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि जब यह हादसा हुआ तो एक युवक पुल से नीचे गिर गया और उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। उन्होंने बताया कि हादसा बहुत भयानक था और कोई भी एंबुलेंस मौके पर नहीं पहुंची। इस मौके पर नाभा कोतवाली पुलिस के जांच अधिकारी चमकौर सिंह ने बताया कि हादसे में कुल चार लोग घायल हुए हैं, जिनमें से दो को निजी अस्पताल में रेफर कर दिया गया और वहां इलाज के दौरान एक की मौत हो गई तथा दो नाभा के सरकारी अस्पताल में उपचाराधीन हैं। उन्होंने कहा कि हम हादसे के कारणों की जांच कर रहे हैं।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------





