
लुधियाना (वीकैंड रिपोर्ट)- Punjab Roadways Bus Strike : पंजाब में सरकारी बसों से सफर करने वाले यात्रियों के लिए महत्वपूर्ण खबर है। पंजाब रोडवेज, पनबस और पी.आर.टी.सी. कॉन्ट्रैक्ट वर्कर्स यूनियन ने 3, 4 और 5 अगस्त को राज्यव्यापी हड़ताल पर जाने का ऐलान किया है। यदि हड़ताल होती है तो इन तीन दिनों के दौरान सरकारी बस सेवाएं व्यापक रूप से प्रभावित हो सकती हैं।
लुधियाना में आयोजित यूनियन की बैठक में राज्य अध्यक्ष रेशम सिंह गिल की अध्यक्षता में यह फैसला लिया गया। यूनियन नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने सत्ता में आने से पहले कच्चे कर्मचारियों को नियमित करने, कॉन्ट्रैक्ट सिस्टम समाप्त करने और पूरा वेतन देने जैसे कई वादे किए थे, लेकिन चार साल से अधिक समय बीतने के बावजूद इन मांगों पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।
Punjab Roadways Bus Strike : यूनियन ने स्पेशल कैडर पॉलिसी को लेकर भी नाराजगी जताते हुए कहा कि इसे कॉन्ट्रैक्ट कर्मचारियों पर जबरन लागू करने का प्रयास किया जा रहा है। नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने जल्द समाधान नहीं निकाला तो 27 जुलाई को सभी डिपो पर गेट रैली आयोजित की जाएगी। इसके बाद 3 से 5 अगस्त तक तीन दिवसीय हड़ताल और परिवहन मंत्री व मुख्यमंत्री के आवास के बाहर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। ऐसे में इन तारीखों के दौरान यात्रा की योजना बना रहे लोगों को पहले से वैकल्पिक व्यवस्था करने की सलाह दी गई है, क्योंकि सरकारी बस सेवाएं प्रभावित हो सकती हैं।
खबरें और हेल्थ-रिलेशनशिप टिप्स के लिए Follow करें
Facebook Click here
Instagram Click here
Whats-app Click here
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


