
तरनतारन (वीकैंड रिपोर्ट) Punjab police big action : पंजाब सरकार के ‘युद्ध नशे विरुद्ध’ अभियान के तहत तरनतारन जिले में एक और बड़ी कार्रवाई की गई है। चोला साहिब कस्बे में पुलिस ने जेल में बंद नशा तस्कर मां-बेटे की लाखों रुपये की अवैध संपत्ति को बुलडोजर चलाकर ध्वस्त कर दिया।
जिले के एसएसपी दीपक पारीक ने जानकारी देते हुए बताया कि डीजीपी पंजाब गौरव यादव द्वारा शुरू किए गए अभियान के तहत जिले में पहले भी कई नशा तस्करों की करोड़ों रुपये की संपत्ति को ध्वस्त किया जा चुका है। आज, बुधवार को कस्बा चोला साहिब निवासी सुखचैन सिंह उर्फ सोनू और धर्म कौर नामक मां-बेटे के खिलाफ लाखों रुपये के रिहायशी मकान को ध्वस्त किया गया, जिन पर एनडीपीएस एक्ट के तहत करीब एक दर्जन मामले दर्ज हैं।
Punjab police big action : एसएसपी दीपक पारीक ने बताया कि यह मकान मां-बेटे की अवैध संपत्ति थी, उन्होंने बताया कि दोनों आरोपी फिलहाल जेल में हैं। सुखचैन सिंह की पत्नी के खिलाफ भी एनडीपीएस एक्ट के तहत तीन मामले दर्ज हैं। पुलिस की इस कार्रवाई पर ग्रामीणों ने खुशी जताते हुए लड्डू बांटे और जश्न मनाया।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------





