
चंडीगढ़ (वीकैंड रिपोर्ट) : Punjab Mps Oath Ceremony : 18वीं लोकसभा के लिए आज पंजाब के 12 सांसदों ने शपथ ली। पंजाब के नवनिर्वाचित 12 सांसदों, जिसमें हरसिमरत कौर बादल, गुरमीत सिंह मीत हेयर, मालविंदर सिंह कांग, अमर सिंह, धर्मवीर गांधी, सुखजिंदर सिंह रंधावा, अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग, चरणजीत सिंह चन्नी, राज कुमार चब्बेवाल, गुरजीत सिंह औजला, शेर सिंह घुबाया, सरबजीत सिंह खालसा शामिल थे जबकि अमृतपाल सिंह जेल में बंद होने के कारण नहीं पहुंच सके।
आपको बता दें कि सबसे पहले कांग्रेस के सांसदों ने , जिसके बाद आम आदमी पार्टी, फिर अकाली दल और आखिर में आजाद उम्मीदवार सरबजीत सिंह खालसा ने शपथ ली जबकि अमृतपाल सिंह का नाम लिया गया था लेकिन लोकसभा में गैरहाजिर होने के कारण वह शपथ नहीं ले सके, क्योंकि वह असम की डिब्रूगढ़ जेल में बंद है।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------





