
चंडीगढ़ (वीकैंड रिपोर्ट) Punjab Chandigarh Connectivity Road — पंजाब और ट्राईसिटी क्षेत्र में ट्रैफिक जाम की समस्या को दूर करने के लिए केंद्र सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने NH-205A के अंबाला-चंडीगढ़ सेक्शन को जीरकपुर बाईपास से जोड़ने हेतु 6-लेन एक्सेस-कंट्रोल्ड ग्रीनफील्ड स्पर कॉरिडोर के निर्माण को 1,463.95 करोड़ रुपये की मंजूरी दे दी है।
यह परियोजना ट्राईसिटी रिंग रोड का महत्वपूर्ण हिस्सा होगी, जिससे मोहाली, चंडीगढ़ और पंचकूला के मुख्य शहरी क्षेत्रों से गुजरने वाले भारी ट्रैफिक को डायवर्ट किया जा सकेगा। इससे शहरों में लगने वाले जाम में उल्लेखनीय कमी आने की उम्मीद है।
Punjab Chandigarh Connectivity Road going Strong
नए कॉरिडोर के बनने से NH-44, NH-205A और NH-152 जैसे व्यस्त राष्ट्रीय राजमार्गों पर ट्रैफिक का दबाव कम होगा। साथ ही हिमाचल प्रदेश, विशेषकर शिमला क्षेत्र के लिए सीधी और तेज कनेक्टिविटी उपलब्ध होगी, जिससे यात्रा समय घटेगा और क्षेत्रीय आर्थिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा।
यह 6-लेन ग्रीनफील्ड मार्ग भविष्य में पंजाब और पड़ोसी राज्यों के बीच सड़क संपर्क को मजबूत करने में मील का पत्थर साबित होगा।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------



