
संगरुर (वीकैंड रिपोर्ट) Murder in the house : पंजाब में बढ़ती आपराधिक घटनाओं के बीच संगरूर जिले से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां अज्ञात हमलावरों ने देर रात घर में घुसकर एक युवक की ताबड़तोड़ गोलियां मारकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान गुरप्रीत सिंह उर्फ बब्बू (29 वर्ष) निवासी गांव लहिलकलां के रूप में हुई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना गत रात करीब 2 बजे की है। बताया जा रहा है कि हमलावर दीवार फांदकर गुरप्रीत सिंह के घर में दाखिल हुए और उस पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। गोली लगने से गुरप्रीत की मौके पर ही मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।
Murder in the house of Sangrur
घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है, वहीं परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। मृतक के परिजनों का कहना है कि गुरप्रीत सिंह का किसी से कोई झगड़ा या रंजिश नहीं थी और उसका कोई आपराधिक रिकॉर्ड भी नहीं था। परिवार ने बताया कि गुरप्रीत ने करीब दो वर्ष पहले लव मैरिज की थी और वह शांत स्वभाव का व्यक्ति था।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल पुलिस हमलावरों की पहचान और हत्या के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया जाएगा।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


