

जंडियाला गुरु (वीकैंड रिपोर्ट)- Murder in Punjab…हल्का जंडियाला गुरु में बेटे को गोलियों से बचाते हुए पिता की मौत हो गई। बाप और बेटा दोनों सब्जी विक्रेता है। पुरानी रंजिश के चलते हमलावरों ने गोलियां चलाईं। जिसमें बेटे का बीच बचाव करने आए बाप को हार्ट के पास गोली लगी। जिसने इलाज के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया। पुलिस ने 1 आरोपी को दबोच लिया है।
Murder in Punjab…बताया जा रहा है कि शख्स के बेटे चमन का कुछ युवकों से झगड़ा हो रहा था। इस दौरान झगड़ा छुड़ाने के लिए उसके पिता लक्ष्मण दास गए, तभी हमलावरों ने उन पर फायरिंग कर दी। घायल शख्स को अमृतसर के निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज दौरान उनकी मौत हो गई है। पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन में जुट गई है।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


