
पंजाब डेस्क (वीकैंड रिपोर्ट) Maa Vaishno Devi: माँ वैष्णों देवी जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए बड़ी ख़बर आपको बता दें की श्राइन बोर्ड द्वारा एक पहल की शुरुआत की गई हैं। जिसमे माता वैष्णो देवी जानें वाले तीर्थयात्रियों को प्रसाद के रूप में पौधा दिया जाएगा। यह पहल जलवायु को परिवर्तन और ग्लोबल वार्मिंग से बचाने के लिए की गई है।

उन्होंने कहा कि यह पहल लोगों को अधिक से अधिक पेड़ लगाने के लिये प्रोत्साहित करने और‘पृथ्वी’को जलवायु परिवर्तन और ग्लोबल वार्मिंग से बचाने के लिये की गयी है। उन्होंने कहा, ‘‘ हर साल फूलों की खेती के लगभग दो से तीन लाख पौधे और एक लाख से अधिक वन प्रजातियों को निर्धारित लक्ष्य के रूप में लगाये जाते है।”
श्राइन बोर्ड द्वारा विशेष रूप से कटरा के पास पैंथल क्षेत्र के कुनिया गांव में एक उच्च तकनीक नर्सरी स्थापित की गयी है। जिसके बाद उन्होंने ने माँ वैष्णो देवी आने वाले श्रद्धालुओं को पौधे को प्रसाद के रूप में देने का निर्णया लिया। अगर देखा जाए तो प्रशाद के रूप में मिला पौधा श्रद्धालुओ द्वारा अपने घरों या बागों में लगाया जाएगा। जिससे आस-पास हरियाली का माहौल हो जायेगा और हमारा पर्यावरण भी स्वच्छ रखने की एक पहल की शुरुआत हो जाएगी।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------




