
कपूरथला (वीकैंड रिपोर्ट)- Kapurthala News : बारिश के कारण पुरानी सब्ज़ी मंडी स्थित एक बहुत पुरानी इमारत सुबह-सुबह अचानक मलबे में तब्दील हो गई, जिससे इमारत से जुड़े 2-3 बिजली के खंभे और तार भी टूट गए और पूरे इलाके की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। गनीमत रही कि यह इमारत सुबह करीब साढ़े तीन बजे गिरी, जिससे कोई हताहत नहीं हुआ।
गौरतलब है कि यह शहर की पुरानी सब्ज़ी मंडी है, जहाँ सुबह से ही भीड़ लगनी शुरू हो जाती है और अगर यह हादसा दिन में होता तो काफी नुकसान हो सकता था। स्थानीय लोगों ने नगर निगम से शहर में पुरानी इमारतों को चिह्नित कर उन्हें हटाने की मांग की है। सब्जी मंडी के दुकानदारों से मिली जानकारी के अनुसार यह खस्ताहाल इमारत पिछले 8-9 साल से बंद पड़ी थी। यह इमारत लगभग 100 वर्ष पुरानी बताई जा रही है। इसमें किसी समय बाली समोसे वाले की दुकान हुआ करती थी जिसके देहांत के बाद से यह इमारत बंद पड़ी थी।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


