
होशियारपुर (वीकैंड रिपोर्ट) – Heavy fire broke out in LPG tanker in Mandiala : शुक्रवार देर रात होशियारपुर-जालंधर मार्ग पर एलपीजी टैंकर में भीषण आग लगने से दो लोगों की मौत हो गई और 23 अन्य घायल हो गए।
हादसा देर रात करीब दस बजे हुआ। गांव मंडियाला स्थित हिंदुस्तान पेट्रोलियम के बॉटलिंग प्लांट से कुछ दूरी पर जालंधर होशियारपुर हाईवे पर एलपीजी गैस से भरा टैंकर पलट गया और उसमें भीषण आग लग गई। पुलिस ने बताया कि आग तेजी से फैल गई और मंडियाला अड्डा क्षेत्र के आसपास लगभग 15 दुकानों और चार से पांच आवासीय घरों को अपनी चपेट में ले लिया।
पुलिस के अनुसार, यह घटना रात करीब 10 बजे हुई। सूचना पाकर मौके पर पुलिस और प्रशासन के अफसर पहुंचे। 20 से ज्यादा लोग अस्पताल में भर्ती हैं। कई लापता हैं। मरने वालों का आंकड़ा बढ़ सकता है। सिविल सर्जन पवन कुमार ने कहा कि दो व्यक्तियों को होशियारपुर सिविल अस्पताल में मृत अवस्था में लाया गया, जबकि 18 से 20 घायलों को भर्ती किया गया।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------





