
मोहाली (वीकैंड रिपोर्ट)- CM Bhagwant Mann Hospitalized : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की तबीयत रविवार को अचानक बिगड़ गई। जानकारी के अनुसार संगरूर में उनका ब्लड प्रेशर अचानक बढ़ गया, जिसके बाद तत्काल प्राथमिक जांच कराई गई। हालत में अपेक्षित सुधार न होने पर उन्हें हेलीकॉप्टर के जरिए मोहाली स्थित फोर्टिस अस्पताल मोहाली ले जाया गया, जहां डॉक्टरों की टीम उनकी निगरानी कर रही है।
सूत्रों के मुताबिक मुख्यमंत्री को एहतियातन अस्पताल में भर्ती किया गया है। हालांकि अब तक अस्पताल प्रशासन या आम आदमी पार्टी की ओर से कोई आधिकारिक स्वास्थ्य बुलेटिन जारी नहीं किया गया है। अस्पताल में पंजाब के डीजीपी गौरव यादव और मुख्य सचिव के मौजूद होने की भी जानकारी सामने आई है।
मंदिर दर्शन के बाद बिगड़ी तबीयत
बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री धूरी स्थित श्री रणकेश्वर महादेव शिव मंदिर में पूजा-अर्चना के लिए पहुंचे थे। इस दौरान उनके साथ अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया भी मौजूद थे। पूजा और हवन कार्यक्रम के बाद अचानक उनकी तबीयत खराब हो गई।
CM Bhagwant Mann Hospitalized : कार्यक्रम रद्द, रैली पर संशय
स्वास्थ्य कारणों के चलते उनका संगरूर के बाद प्रस्तावित फाजिल्का दौरा रद्द कर दिया गया है। वहीं 16 फरवरी को मोगा में निर्धारित रैली को लेकर भी संशय बना हुआ है। पार्टी सूत्रों के अनुसार डॉक्टरों की सलाह के बाद ही आगामी कार्यक्रमों पर निर्णय लिया जाएगा।
फिलहाल मुख्यमंत्री डॉक्टरों की निगरानी में हैं और उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। पूरे प्रदेश में समर्थकों और कार्यकर्ताओं ने उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। अब सभी की नजरें आधिकारिक मेडिकल रिपोर्ट पर टिकी हैं।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------





