
चंडीगढ़ (वीकैंड रिपोर्ट)- Block Committee and District Council elections : पंजाब में आज (17 दिसंबर) ब्लॉक समिति व जिला परिषद के लिए हुई वोटिंग की काउंटिंग हो रही है। जिला परिषद की 347 सीटों और ब्लॉक समिति की 2,838 सीटों के लिए विजेताओं का फैसला होगा। ब्लॉक समिति भोमा जोन-3 में जबरदस्त टक्कर देखने को मिली है। इस कड़े मुकाबले में शिरोमणि अकाली दल की उम्मीदवार सुखपाल कौर 23 वोटों से जीत गई हैं। ब्लॉक समिति भोमा जोन-3 में जबरदस्त टक्कर देखने को मिली है। इस कड़े मुकाबले में शिरोमणि अकाली दल की उम्मीदवार सुखपाल कौर 23 वोटों से जीत गई हैं।
पंजाब के तरनतारन जिले में ब्लॉक समिति के जोन मूसा कलां से आम आदमी पार्टी की प्रत्याशी सुखदीप कौर ने जीत दर्ज की है। उन्होंने शिरोमणि अकाली दल की उम्मीदवार हरजीत कौर को 204 मतों के अंतर से हराया। वहीं मजीठा विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस का केवल एक प्रत्याशी मैदान में था, जिसे निर्विरोध सफलता मिली। लुधियाना के साहनेवाल निर्वाचन क्षेत्र से शिरोमणि अकाली दल के चार उम्मीदवारों ने ब्लॉक समिति चुनाव जीत लिया है। शिरोमणि अकाली दल की उम्मीदवार सुप्रीत कौर ने खरड़ के अल्लापुर जोन से 764 वोट हासिल कर आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार को हराया। शिरोमणि अकाली दल की उम्मीदवार गुरिंदर कौर मोहाली के खिजराबाद जोन 889 वोटों से जीत गईं, उन्होंने आप उम्मीदवार को हराया।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


