
चंडीगढ़ (वीकैंड रिपोर्ट)– Attention ITI aspirants in Punjab : अगर आप स्टूडेंट हैं और पंजाब में आईटीआई कर रहे हैं यह खबर आपके लिए एक खुशखबरी है। दरअसल पंजाब में आईटीआई करने वाले विद्यार्थियों को 10वीं और 12वीं का सर्टिफिकेट भी मिलेगा, जिसके लिए उन्हें सिर्फ दो पेपर देने होंगे। वैसे कुछ दिन पहले तकनीकी शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने बताया था कि औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में 814 नए ट्रेड शुरू किए हैं। साथ ही इन संस्थानों में सीटों की संख्या 35,000 से बढ़ाकर 52,000 कर दी गई है।
उद्योगों की जरूरतों और बाजार की मांग के अनुसार नए ट्रेड तैयार किए गए हैं। बैंस ने कहा था कि इन ट्रेड को उद्योग जगत के सहयोगियों, औद्योगिक प्रबंधन समितियों और पंजाब विकास आयोग से व्यापक सलाह के बाद तैयार किया गया है। विभाग के अनुसार आठवीं के बाद अगर कोई दो साल का आईटीआई कोर्स करता है तो उसे एक भाषा और दूसरे पसंदीदा विषय के साथ दो परीक्षाएं देनी होगी। इन दोनों परीक्षा में पास होने के साथ ही उसे आईटीआई के अलावा 10वीं का सर्टिफिकेट भी मिल जाएगा। इसी प्रकार 12वीं का प्रमाण पत्र मिल जाएगा।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


