
चंडीगढ़, 25 अप्रैल 2026 (वीकैंड रिपोर्ट)- AAP Rajya Sabha Crisis : पंजाब की राजनीति में आम आदमी पार्टी (AAP) के राज्यसभा सांसदों को लेकर शुरू हुआ विवाद अब संवैधानिक मोड़ लेता नजर आ रहा है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने इस पूरे मामले को लेकर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात के लिए समय मांगा है। सूत्रों के अनुसार, सीएम मान अपने विधायकों के साथ दिल्ली पहुंचकर राष्ट्रपति के सामने पार्टी का पक्ष रखेंगे और पार्टी छोड़ने वाले सांसदों के खिलाफ ‘राइट टू रिकॉल’ जैसी कार्रवाई की मांग कर सकते हैं।
इसी मुद्दे पर AAP के राज्यसभा सांसद संजय सिंह भी उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ से मुलाकात करेंगे। बताया जा रहा है कि वह पार्टी छोड़ने वाले सांसदों की सदस्यता रद्द करने की मांग उठाएंगे। पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने पार्टी का पक्ष रखते हुए कहा कि केवल तीन सांसद ही भाजपा में शामिल हुए हैं, जबकि बाकी सांसद अभी भी AAP के साथ हैं। उन्होंने बागी गुट के दावों को खारिज करते हुए कहा कि पार्टी को अस्थिर करने की कोशिश की जा रही है।
AAP Rajya Sabha Crisis : वहीं, बागी गुट का नेतृत्व कर रहे राघव चड्ढा ने दावा किया है कि राज्यसभा में AAP के कुल 10 सांसदों में से 7 सांसद उनके समर्थन में हैं। उनका कहना है कि दो-तिहाई सांसद उनके साथ होने की वजह से उन पर दलबदल कानून लागू नहीं होगा। हालांकि, हरपाल चीमा ने इस दावे को पूरी तरह खारिज कर दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि सांसद स्वाति मालीवाल और राजिंदर गुप्ता के नाम पर फर्जी हस्ताक्षर किए गए हैं।
गौरतलब है कि बीते दिन AAP के 10 राज्यसभा सांसदों में से 7 के पार्टी छोड़ने की खबर सामने आने के बाद राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई थी। इसके बाद राघव चड्ढा ने अशोक मित्तल और संदीप पाठक के साथ भाजपा में शामिल होने का दावा किया। चड्ढा ने यह भी कहा कि हरभजन सिंह, विक्रमजीत सिंह साहनी, स्वाति मालीवाल और राजिंदर गुप्ता भी उनके साथ हैं।इस राजनीतिक घटनाक्रम ने पंजाब समेत राष्ट्रीय राजनीति में नई बहस छेड़ दी है। अब सभी की नजर राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति स्तर पर होने वाली बैठकों पर टिकी हुई है।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


