





Heroin packets and foreign pistols recovered from fields on the India-Pakistan border
फिरोजपुर (वीकैंड रिपोर्ट) Punjab News ड्रोन द्वारा पाकिस्तानी तस्करों की ओर से फिरोजपुर भारत पाक बॉर्डर के साथ लगते एरिया में भेजा गया हेरोइन का पैकेट और विदेशी पिस्टल बीएसएफ और फिरोजपुर पुलिस ने सांझे ऑपरेशन के दौरान खेतों में से बरामद किया है। जानकारी के अनुसार गुप्त जानकारी मिलने पर बीएसएफ और फिरोजपुर पुलिस द्वारा सीमावर्ती गांव टेंडी वाला में बीएसएफ और फिरोजपुर पुलिस की ओर से विशेष सर्च ऑपरेशन चलाया गया, जहां हेरोइन और पिस्तौल बरामद करते हुए जिन्हें बीएसएफ का पुलिस द्वारा कब्जे में ले लिया गया है ।
सर्च ऑपरेशन अभी भी जारी है। इस बरामदगी को लेकर पुलिस और बीएसएफ द्वारा जांच की जा रही है और पता लगाया जा रहा है कि किन भारतीय तस्करों के लिए के यह डिलीवरी भेजी गई थी। जानकारी के अनुसार बरामद की गई हेरोइन की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करोड़ों रुपए बताई जाती है।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


