

जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट) Public-Policy Internship : जिला प्रशासन द्वारा संचालित पब्लिक-पॉलिसी इंटर्नशिप प्रोग्राम के अंतर्गत आज तीसरे बैच का सफलतापूर्वक समापन हुआ। इस अवसर पर डिप्टी कमिश्नर डॉ. हिमांशु अग्रवाल ने इंटर्न्स के साथ संवाद किया, उनके प्रयासों की सराहना की और उन्हें भविष्य के लिए प्रेरणादायक संदेश देते हुए शुभकामनाएं दीं। यह इंटर्नशिप प्रोग्राम युवाओं को नीतिगत प्रक्रियाओं की व्यावहारिक समझ प्रदान करने की दिशा में एक उल्लेखनीय पहल है।
Public-Policy Internship : यहां जिला प्रशासकीय परिसर में इंटर्नस के साथ एक बैठक के दौरान, डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि लोक-नीति इंटर्नशिप प्रोग्राम के अंतर्गत पंजाब टेक्निकल यूनिवर्सिटी, सीटी ग्रुप ऑफ कॉलेजेज, डी.ए.वी. यूनिवर्सिटी, डी.ए.वी. इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी, केएमवी कॉलेज और लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिट सहित विभिन्न यूनिवर्सिटियों और कॉलेजों के 21 छात्रों को 2 महीने के लिए विभिन्न सरकारी विभागों में इंटर्नस के तौर पर शामिल किया गया था।
Public-Policy Internship : उन्होंने बताया कि इस इंटर्नशिप प्रोग्राम के तहत अब तक 2 बैच आयोजित किए जा चुके हैं, जिसके तहत पहले बैच में 41 और दूसरे बैच में 21 विद्यार्थियों ने भाग लिया। उन्होंने बताया कि इंटर्नशिप प्रोग्राम का मुख्य उद्देश्य सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ जमीनी स्तर तक पहुंचाने के साथ-साथ विद्यार्थियों के ज्ञान के स्तर को बढ़ाना है।
इस दौरान इंटर्नस द्वारा प्रस्तुत परियोजनाओं का एक समिति द्वारा मूल्यांकन किया गया और सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले प्रशिक्षुओं को डिप्टी कमिश्नर द्वारा नकद पुरस्कार और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। इसके अलावा, सभी विद्यार्थियों को इंटर्नशिप कार्यक्रम में भाग लेने के लिए सर्टिफिकेट दिए गए। इंटर्नस ने इंटर्नशिप के दौरान विभिन्न विभागों में प्राप्त अपने अनुभव भी सांझा किए।
Public-Policy Internship : इस अवसर पर सहायक कमिश्नर (यू.टी.) मुकीलन आर, जिला रोजगार उत्पत्ति, कौशल विकास एवं प्रशिक्षण ब्यूरो की उप निदेशक नीलम महे, रोजगार अधिकारी नरेश कुमार और करियर काउंसलर भारती शर्मा के अलावा जिला रोजगार उत्पत्ति, कौशल विकास एवं प्रशिक्षण ब्यूरो का स्टाफ भी मौजूद था।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Channel Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


