
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट)- Municipal Corporation Election : भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने पंजाब में होने वाले आगामी नगर निगम चुनावों को लेकर अपनी तैयारियों को तेज कर दिया है। इसी क्रम में पार्टी ने राज्य के प्रमुख नगर निगम क्षेत्रों के लिए इंचार्ज और को-इंचार्ज की नियुक्ति की है। इस संबंध में पार्टी की ओर से आधिकारिक सूची जारी कर दी गई है। जारी आदेश के अनुसार, यह नियुक्तियां चुनावी रणनीति को मजबूत करने और संगठनात्मक समन्वय को बेहतर बनाने के उद्देश्य से की गई हैं।
यह भी पढ़ें : आप नेता के खिलाफ केस की मांग को लेकर कपूरथला बंद, वाल्मीकि समाज का जोरदार प्रदर्शन

इन नगर निगमों के लिए की गई नियुक्तियां
-
मोगा:
-
इंचार्ज – के.डी. भंडारी
-
को-इंचार्ज – जतिंदर मित्तल
-
-
पठानकोट:
-
इंचार्ज – राजेश बघा
-
को-इंचार्ज – राजेश हनी
-
-
मोहाली:
-
इंचार्ज – हरमिंदर जस्सी
-
को-इंचार्ज – पुष्पिंदर सिंगल
-
-
बठिंडा:
-
इंचार्ज – जिवन गुप्ता
-
को-इंचार्ज – मोना जायसवाल
-
-
होशियारपुर:
-
इंचार्ज – मनोरंजन कालिया
-
को-इंचार्ज – सुशील शर्मा
-
-
अबोहर:
-
इंचार्ज – मनजीत सिंह राय
-
को-इंचार्ज – डी.पी. चंदन
-
-
कपूरथला:
-
इंचार्ज – सुशील रिंकू
-
को-इंचार्ज – अनिल सचर
-
यह भी पढ़ें : सोनिया गांधी की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती
Municipal Corporation Election : चुनावी तैयारियों को मिलेगी धार
पार्टी सूत्रों के अनुसार, इन नियुक्तियों के जरिए BJP नगर निगम चुनावों में जमीनी स्तर पर संगठन को मजबूत करना चाहती है। इंचार्ज और को-इंचार्ज को संबंधित शहरों में चुनावी रणनीति, कार्यकर्ताओं के समन्वय और प्रचार अभियान की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
राजनीतिक जानकारों का मानना है कि BJP का यह कदम साफ संकेत देता है कि पार्टी पंजाब में नगर निगम चुनावों को लेकर पूरी गंभीरता और आक्रामक रणनीति के साथ मैदान में उतरने की तैयारी कर रही है।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------





