
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट): लोकसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच गठबंधन लगभग तय हो चुका है। दोनों पार्टियां हरियाणा और दिल्ली में गठबंधन के लिए तैयार हो गई हैं। कहा जा रहा है कि इसके लिए 4-3 का फॉर्मूला तय हुआ है। सूत्रों के अनुसार आज दिल्ली कांग्रेस की बैठक में यह तय हुआ है कि वह न सिर्फ दिल्ली में बल्कि हरियाणा में भी आम आदमी पार्टी से गठबंधन करेंगे। इस बैठक में पीसी चाको, शीला दीक्षित, हारून युसूफ व अन्य नेता भी मौजूद थे। इस दौरान फैसला लिया गया है कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी चार सीटों पर चुनाव लड़ेगी वहीं कांग्रेस तीन सीटों पर चुनाव लड़ेगी। सूत्रों के हवाले से खबर आ रही है कि जिन चार सीटों पर आम आदमी पार्टी चुनाव लड़ेगी वो हैं- चांदनी चौक, उत्तर पश्चिमी दिल्ली, पश्चिमी दिल्ली और उत्तरी दिल्ली। वहीं कांग्रेस पूर्वी, उत्तर पूर्वी और नई दिल्ली से चुनाव लड़ेगी।]]>
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------




