
नई दिल्ली (वीकेंड रिपोर्ट) YouTuber Elvish Yadav relief from Supreme Court : यूट्यूबर एल्विश यादव को बड़ी राहत देते हुए सुप्रीम कोर्ट ने उनके खिलाफ सांप के जहर से संबंधित आपराधिक कार्यवाही पर अस्थायी रूप से रोक लगा दी है। एल्विश यादव ने इस मामले में आरोपपत्र और सुनवाई प्रक्रिया को चुनौती दी थी। एल्विश यादव ने अपनी याचिका में आरोप पत्र और आपराधिक कार्यवाही को चुनौती दी थी। सुप्रीम कोर्ट ने उनकी याचिका पर यूपी सरकार और शिकायतकर्ता को नोटिस जारी किया है।
YouTuber Elvish Yadav relief from Supreme Court : इससे पहले एल्विश यादव को इलाहाबाद हाईकोर्ट से झटका लगा था। हाईकोर्ट ने रेव पार्टी में सांपों का प्रदर्शन करने और इसके वीडियो बनाने को लेकर दर्ज एफआईआर की चार्जशीट को चुनौती देने वाली उनकी याचिका को खारिज कर दिया था। इसके बाद, गाजियाबाद की सीजेएम कोर्ट ने एल्विश यादव के खिलाफ समन जारी किया था.

YouTuber Elvish Yadav relief from Supreme Court : क्या है पूरा मामला?
एल्विश यादव के खिलाफ गौतमबुद्ध नगर, नोएडा के थाना सेक्टर-49 में वन्यजीव संरक्षण अधिनियम समेत अन्य गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज है। आरोप है कि उन्होंने रेव पार्टियों में जहरीले सांपों का प्रदर्शन कराया और सांपों तथा उनके जहर का दुरुपयोग करते हुए वीडियो बनाए। अपराध पत्र में यह भी बताया गया है कि एल्विश ने विदेशी नागरिकों को रेव पार्टियों में बुलाकर उन्हें सांप के जहर और अन्य नशीले पदार्थों का सेवन कराया।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------





