
कोलकाता, 12 अप्रैल 2026 (वीकैंड रिपोर्ट)- West Bengal Police Transfer : पश्चिम बंगाल में चुनावी माहौल के बीच Election Commission of India ने पुलिस प्रशासन में बड़ा फेरबदल किया है। आयोग के आदेश पर कोलकाता पुलिस और राज्य पुलिस में कुल 12 अधिकारियों का तबादला किया गया है।
कोलकाता पुलिस में बड़े बदलाव
Kolkata पुलिस में कई वरिष्ठ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां दी गई हैं। डीआईजी सोमा दास मित्रा को संयुक्त आयुक्त (अपराध) नियुक्त किया गया है, जबकि सुदीप सरकार को संयुक्त आयुक्त (मुख्यालय) बनाया गया है।
वहीं, देबास्मिता दास को संयुक्त आयुक्त (खुफिया) के पद पर तैनात किया गया है। इसके अलावा उत्तर, दक्षिण, पूर्व और दक्षिण-पूर्व डिवीजनों के उपायुक्तों को उनके पदों से हटाने के निर्देश भी दिए गए हैं।
West Bengal Police Transfer : नए अधिकारियों को जिम्मेदारी
नई नियुक्तियों के तहत वीएसआर अनंतनाग को डीसी (दक्षिण) और प्रदीप कुमार यादव को डीसी (उत्तर) बनाया गया है। सैकत घोष को दक्षिण-पूर्व डिवीजन का डीसी नियुक्त किया गया है, जबकि प्रशांत चौधरी को डीसी (पूर्व) की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
चुनाव से पहले सख्ती
अधिकारियों के मुताबिक, आयोग ने राज्य के अन्य पुलिस जिलों और आयुक्तालयों में भी कई बदलाव किए हैं। चुनाव के मद्देनजर यह कदम प्रशासनिक निष्पक्षता और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए उठाया गया है।यह फेरबदल चुनावी प्रक्रिया को निष्पक्ष और पारदर्शी बनाने की दिशा में अहम माना जा रहा है।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


