
भोपाल (वीकैंड रिपोर्ट): Train accident in Delhi दिल्ली के हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन से महाराष्ट्र के मिरज जंक्शन जा रही एक एक्सप्रेस ट्रेन का इंजन और पावर कोच शनिवार सुबह मध्य प्रदेश में रतलाम-दाहोद रेल खंड के बीच पटरी से उतर गए। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। पश्चिम रेलवे के रतलाम मंडल के जनसंपर्क अधिकारी खेमराज मीना ने बताया कि घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
Train accident in Delhi उन्होंने कहा, “ट्रेन संख्या 12494 (हजरत निजामुद्दीन और मिरज जंक्शन के बीच चलने वाली दर्शन एक्सप्रेस) का इंजन और पावर कोच पटरी से उतर गए।” मीना ने बताया कि रतलाम मंडल की चिकित्सा और दुर्घटना राहत ट्रेन घटनास्थल पर पहुंच गई हैं। उन्होंने कहा कि मार्ग पर ट्रेन परिचालन बहाल करने का काम जारी है। एक अन्य अधिकारी ने बताया कि घटना भोपाल से करीब 320 किलोमीटर दूर मध्य प्रदेश के झाबुआ जिले में अमरगढ़ रेलवे स्टेशन के पास हुई।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


