
मुंबई (वीकैंड रिपोर्ट)- Train Accident : महाराष्ट्र के ठाणे में मुंब्रा रेलवे स्टेशन पर छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनल जा रहे कुछ यात्री ट्रेन से गिर गए। हादसे की वजह ट्रेन में क्षमता से अधिक भीड़ होना माना जा रहा है। बताया जा रहा है कि यह ट्रेन मुंबई से लखनऊ जा रही थी। सेंट्रल रेलवे के मुताबिक, रेलवे प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंच गई है। प्राथमिक जानकारी के मुताबिक पांच यात्रियों की माैत हो गई।
Train Accident : घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया जा रहा है और हादसे की जांच शुरू कर दी गई है। घटना से लोकल सेवाएं भी प्रभावित हुई हैं। रिपोर्ट के अनुसार, ज्यादा भीड़ के कारण यात्री दरवाजे पर लटककर यात्रा कर रहे थे। रेलवे अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं और घायलों को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया है। घटना की जांच जारी है।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------





