
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट)- Terrorist Attack Alert : देश की राजधानी Delhi एक बार फिर सुरक्षा एजेंसियों की कड़ी निगरानी में है। खुफिया सूत्रों ने हाई अलर्ट जारी करते हुए आशंका जताई है कि पाकिस्तान समर्थित आतंकी संगठन Lashkar-e-Taiba (LeT) दिल्ली में बड़े हमले की साजिश रच रहा है। सूत्रों के अनुसार, आतंकियों की नजर ऐतिहासिक Red Fort के मुख्य द्वार और चांदनी चौक इलाके के भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों पर है। आशंका है कि आईईडी (Improvised Explosive Device) के जरिए हमला करने की योजना बनाई जा रही है। सुरक्षा एजेंसियों ने प्रमुख धार्मिक स्थलों और संवेदनशील इलाकों की निगरानी बढ़ा दी है।
नवंबर 2025 की घटना के बाद बढ़ी सतर्कता
खुफिया जानकारी के मुताबिक, नवंबर 2025 में लाल किले के पास मेट्रो स्टेशन के बाहर हुए कार बम विस्फोट के बाद स्थिति और गंभीर हुई थी, जिसमें 13 लोगों की मौत और 20 से अधिक लोग घायल हुए थे। उस घटना के बाद एक वायरल पोस्ट में लश्कर-ए-तैबा ने हमले की जिम्मेदारी ली थी। सूत्रों का दावा है कि आतंकी संगठन कश्मीर में कथित हमले का बदला लेने के नाम पर दिल्ली को निशाना बनाने की साजिश रच रहा है। अलर्ट के अनुसार, स्लीपर सेल को सक्रिय किया गया है और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर आईईडी लगाने की योजना की आशंका जताई गई है।
Terrorist Attack Alert : अतीत में भी निशाने पर रहा लाल किला
दिसंबर 2000 में भी लाल किला आतंकी हमले का शिकार हो चुका है, जब लश्कर-ए-तैबा के आतंकियों ने हमला कर तीन लोगों की हत्या कर दी थी। इसी इतिहास को देखते हुए इस बार सुरक्षा व्यवस्था और सख्त कर दी गई है। सुरक्षा एजेंसियों ने नागरिकों से सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना देने की अपील की है। राजधानी के प्रमुख इलाकों में पुलिस और अर्धसैनिक बलों की तैनाती बढ़ा दी गई है।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


