
हैदराबाद (वीकैंड रिपोर्ट) Tamil Nadu factory in blast news : तमिलनाडु की शिवकाशी में आज एक पटाखा फैक्ट्री में जोरदार धमाका हुआ है। इस ब्लास्ट में कम से कम 4 लोगों की मौत हुई है, जबकि 5 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हैं। रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटे लोगों ने कहा कि हताहतों की संख्या बढ़ सकती है। घायलों को इलाज के लिए विरुधुनगरी सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Tamil Nadu factory in blast news : हादसे में 6 लोगों की मौत
हादसे में मरने वालों की संख्या चार से बढ़कर 6 हो गई है, जिनमें 4 पुरुष और 2 महिलाएं शामिल हैं। हादसे में कई अन्य कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों को शिवकासी सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।
Tamil Nadu factory in blast news : पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीमें मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य में जुटी हैं और मलबे को हटाने का काम जारी है। ताकि ये सुनिश्चित किया जा सके कि कोई अन्य मलबे में फंसा न हो।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


