
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट)- Sub-Inspector Viral Video : बिहार में खाकी वर्दी को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। बगेन गोला थाना में तैनात सब-इंस्पेक्टर मनीष कुमार का एक कथित आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है।
वायरल वीडियो में अधिकारी एक निजी समारोह के दौरान डीजे की धुन पर महिला डांसर के साथ अभद्र हरकतें करते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में वह डांसर को गोद में उठाकर डांस करते और बेहद अनुचित स्थिति में नजर आ रहे हैं।
महकमे में मचा हड़कंप
वीडियो सामने आने के बाद पुलिस महकमे में हलचल तेज हो गई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए Buxar के एसपी शुभम आर्य ने तत्काल संज्ञान लिया है।
Sub-Inspector Viral Video : एसपी ने विभागीय अधिकारियों को वीडियो की सत्यता, घटना के समय और स्थान की विस्तृत जांच के निर्देश दिए हैं। जांच रिपोर्ट आने के बाद दोषी पाए जाने पर संबंधित अधिकारी के खिलाफ सख्त विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
फिलहाल पुलिस प्रशासन पूरे मामले की जांच में जुटा है और सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो की प्रामाणिकता की पुष्टि की जा रही है।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


