
जूनागढ़ (वीकैंड रिपोर्ट)- Strange guests at wedding functions : गुजरात के जूनागढ़ से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां शादी समारोह के दौरान अचानक दो शेरनियां मंडप के पास पहुंच गईं। घटना जूनागढ़ के नजदीकी गांव पलासवा की बताई जा रही है, जहां विवाह समारोह के लिए भोजन की व्यवस्था की गई थी।
भोजन की तलाश में पहुंचीं शेरनियां
जानकारी के अनुसार देर रात जब यह घटना हुई, उस समय मंडप के नीचे कोई मौजूद नहीं था, जिससे बड़ा हादसा टल गया। वायरल वीडियो में दो शेरनियां खाने की टेबल के आसपास घूमती नजर आ रही हैं। ऐसा प्रतीत हो रहा था कि वे भोजन की तलाश में वहां पहुंची थीं। कुछ देर तक इधर-उधर घूमने के बाद जब उन्हें कुछ नहीं मिला, तो वे वापस जंगल की ओर लौट गईं।
Strange guests at wedding functions : वन विभाग ने दी जानकारी
वन विभाग के अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि यह दोनों शेर नहीं बल्कि शेरनियां थीं और ‘गिरनारी ग्रुप’ का हिस्सा हैं। यह समूह अक्सर इस इलाके में विचरण करता रहता है। अधिकारियों के अनुसार घटना देर रात की है और चूंकि उस समय मंडप खाली था, इसलिए किसी तरह का नुकसान नहीं हुआ।
गुजरात के जूनागढ़ का दृश्य है। एक शादी समारोह समाप्त होने के बाद जंगल के राजा अपने परिवार के साथ दावत में शामिल होने आए,
लेकिन उनके अनुरूप भोजन न मिलने के कारण राजा और उनका परिवार निराश होकर लौट गए। pic.twitter.com/7UHUpTVSzd
— Prof. इलाहाबादी ( نور ) (@ProfNoorul) February 17, 2026
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसकी वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। जंगल क्षेत्र के समीप बसे गांवों में ऐसी घटनाएं लोगों को सतर्क रहने की याद दिलाती हैं।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------





