
लखनऊ (वीकैंड रिपोर्ट)– Stampede occurred in the temple due to electric shock : यूपी के बाराबंकी स्थित औष्णेश्वर महादेव मंदिर में भगदड़ मच गई। हादसे में दो श्रद्धालुओं की मौके पर ही मौत हो गई और महिलाओं व बच्चों समेत 29 लोग घायल हो गए। बताया जा रहा है कि यह हादसा सुबह 2 बजे मंदिर परिसर में जलाभिषेक के दौरान अचानक करंट लगने से हुआ। सीएमओ ने जानकारी देते हुए बताया कि हादसे के बाद पुलिस द्वारा एम्बुलेंस से 29 लोगों को अस्पताल लाया गया, जहाँ रास्ते में ही दो लोगों की मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार, कुछ बंदर बिजली के तारों पर कूद पड़े, जिससे तार टूटकर मंदिर परिसर के टिन शेड पर गिर गया। इससे करंट फैल गया। औष्णेश्वर मंदिर जिला मुख्यालय से 40 किलोमीटर दूर है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे के समय लगभग 3 हज़ार लोग दर्शन के लिए कतार में खड़े थे। बता दें कि रविवार सुबह हरिद्वार के मनसा देवी मंदिर में भगदड़ मच गई थी, जिसमें 8 लोगों की मौत हो गई, जबकि 30 से ज़्यादा लोग घायल हो गए।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


