
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट)- Sonia Gandhi Health : कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी की तबीयत खराब होने की खबर सामने आई है। उन्हें दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूत्रों के मुताबिक, फिलहाल उनकी स्थिति स्थिर है और उन्हें छाती रोग विशेषज्ञ की निगरानी में रखा गया है। अस्पताल से जुड़े सूत्रों ने बताया कि यह भर्ती नियमित जांच के तहत की गई है।

जानकारी के अनुसार, सोनिया गांधी को लंबे समय से खांसी की समस्या है और वे समय-समय पर जांच के लिए अस्पताल आती रहती हैं। खासकर दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण के दौरान उनकी नियमित मॉनिटरिंग की जाती है। सूत्रों ने बताया कि उन्हें सोमवार शाम को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उल्लेखनीय है कि सोनिया गांधी ने दिसंबर 2025 में अपना 79वां जन्मदिन मनाया था।
यह भी पढ़ें : आप नेता के खिलाफ केस की मांग को लेकर कपूरथला बंद, वाल्मीकि समाज का जोरदार प्रदर्शन
Sonia Gandhi Health : डॉक्टरों की कड़ी निगरानी में इलाज
अस्पताल सूत्रों के अनुसार, सोनिया गांधी को सांस से जुड़ी दिक्कतों के कारण एहतियातन भर्ती किया गया। ठंड और प्रदूषण के असर से उनकी तबीयत में कुछ गिरावट आई थी, जिसके बाद चिकित्सकों ने दवाइयां शुरू कीं। फिलहाल उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है और सभी जरूरी जांचें जारी हैं।

डॉक्टरों का कहना है कि जैसे ही जांच पूरी हो जाएगी और स्वास्थ्य पूरी तरह स्थिर रहेगा, उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी जाएगी। संभावना जताई जा रही है कि एक-दो दिनों में वे डिस्चार्ज हो सकती हैं। इससे पहले भी सोनिया गांधी नियमित चेकअप के लिए सर गंगा राम अस्पताल जाती रही हैं। कांग्रेस नेताओं और समर्थकों में उनके स्वास्थ्य को लेकर चिंता है, हालांकि अस्पताल सूत्रों ने भरोसा दिलाया है कि घबराने की कोई बात नहीं है और उनका इलाज तय प्रोटोकॉल के तहत चल रहा है।
यह भी पढ़ें : भारत में फंसे H-1B वीजा होल्डर्स को Amazon की बड़ी राहत, इस दिन तक मिलेगा रिमोट वर्क का मौका
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


