
जालंधर (वीकैंड रिपोर्ट) – Solar eclipse today : आज साल का पहला सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है। ग्रहण दोपहर 2 बजकर 20 मिनट से शुरू होगा और शाम 6 बजकर 16 मिनट तक रहेगा। हालांकि भारत में यह ग्रहण दिखाई नहीं देगा। ज्योतिष के अनुसार, ग्रहण के दौरान कुछ गतिविधियों से पूरी तरह परहेज करना चाहिए। मान्यता है कि ग्रहण के समय अधिक भागदौड़ करने से बचना चाहिए। इससे बच्चे पर प्रभाव पड़ता है।गर्भवती महिलाएं ग्रहण के समय श्रृंगार न करें।
गर्भवती महिलाओं को ग्रहण में रसोई का कोई भी काम नहीं करना चाहिए। इसके अलावा आप भोजन का भी सेवन न करें। इससे पाचन पर प्रभाव पड़ता है। ग्रहण शुरू होने से समाप्त होने तक गर्भवती महिलाएं घर में ही रहें। आप ग्रहण देखने की गलती न करें। ग्रहण के समय कैंची, सुई-धागे और धारदार वस्तुओं का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।
सूर्य ग्रहण समाप्त होने के बाद पूरे घर में गंगाजल छिड़के और स्नान भी जरूर करें। सूर्य ग्रहण समाप्त होने पर मंदिर की सफाई करें। इसके बाद पूजा करें। ग्रहण खत्म होने के बाद संभव हो तो गरीब और जरूरतमंद को दान भी जरूर करें।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------





