
जामनगर (वीकैंड रिपोर्ट) : Shoe thrown at AAP MLA during rally : आम आदमी पार्टी (AAP) की रैली के दौरान उस समय भारी हंगामा हो गया, जब भीड़ में मौजूद एक व्यक्ति ने अचानक AAP MLA गोपाल इटालिया पर जूता फेंक दिया। रैली स्थल पर अफरा-तफरी मच गई। जूता फेंके जाते ही स्टेज पर मौजूद एक महिला ने आव देखा न ताव, वह सीधे नीचे कूद गई और दूसरे कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर आरोपी को पकड़ लिया, जिसके बाद उसकी जमकर पिटाई की गई। गोपाल इटालिया गुजरात के विसावदर विधानसभा सीट से AAP के विधायक हैं।
उन्होंने जामनगर में बाइक रैली और जनसभा का आयोजन किया था। जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता ने उनपर हमला कर दिया। इसके बाद मामला इतना बढ़ा कि AAP कार्यकर्ताओं का गुस्सा भी फूट पड़ा। सभी कार्यकर्ताओं ने हमलावर को घेरकर पकड़ा और उसे बुरी तरह से पीटना शुरू कर दिया। इस घटना के बाद राज्य का सियासी पारा आसमान छूने लगा है।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------





