
जयपुर (वीकैंड रिपोर्ट) – Road Accident : राजस्थान के दौसा में पिकअप और कंटेनर की टक्कर में 11 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में 7 बच्चे और 4 महिलाएं शामिल हैं। सभी उत्तर प्रदेश के एटा के रहने वाले हैं। पुलिस के अनुसार, हादसा आज तड़के करीब 3.30 बजे सैंथल थाना क्षेत्र के बापी गाँव में हुआ। पिकअप में सवार सभी लोग खाटू श्याम के दर्शन करके लौट रहे थे। घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है और मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
एसपी सागर राणा ने इस मामले की जानकारी देते हुए बताया कि खाटू श्याम मंदिर से आ रहे श्रद्धालुओं के दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना मिली थी। अब तक 11 लोगों के हताहत होने की खबर है। उन्होंने बताया कि इस हादसे में घायल हुए करीब 7-8 लोगों को जयपुर के एसएमएस अस्पताल रेफर किया गया है।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------





