
रांची (वीकैंड रिपोर्ट)- Road Accident : झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) राज्यसभा सांसद महुआ माजी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रयागराज से लौटते समय झारखंड के लातेहार के पास उनका वाहन दुर्घटना का शिकार हो गया। इसके बाद उन्हें रांची के ऑर्किड मेडिकल सेंटर में भर्ती कराया गया। दरअसल, राज्यसभा सांसद अपने परिजनों के साथ कुंभ से वापस रांची लौट रही थी। इसी दौरान अचानक होटवाग पेट्रोल पंप के पास उनकी कार अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई।
Road Accident :घटना में सांसद महुआ माजी को चोट लगी और वह घायल हो गई है। इधर, घटना की सूचना मिलने के बाद लातेहार थाना प्रभारी दुलड़ चौड़े तत्काल एम्बुलेंस के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और घायल सांसद तथा अन्य को तत्काल अस्पताल पहुंचाया। सदर अस्पताल में प्राथमिक इलाज के बाद चिकित्सकों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर कर दिया। बताया जाता है कि सांसद के हाथ में चोट लगी है। दुर्घटना के बाद कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------





