
प्रयागराज (वीकैंड रिपोर्ट)- Road Accident : उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में हुए भीषण सड़क हादसे में दस श्रद्धालुओं की मौत हो गई जबकि 19 घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शवों को कब्जे में ले लिया है। प्रयागराज-मिर्जापुर हाइवे पर देर रात एक बड़ा हादसा हो गया। छत्तीसगढ़ से संगम स्नान के लिए महाकुंभ जा रहे श्रद्धालुओं से भरी एक बोलेरो सामने से आ रही बस से टकरा गई। हादसे में बोलेरो के परखच्चे उड़ गए।
Road Accident : भीषण हादसे की आवाज से आस-पास के लोग मौके पर जमा हो गए। लोगों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को निकाला। घायलों को आनन-फानन में नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। हादसा, प्रयागराज-मिर्जापुर नेशनल हाइवे पर प्रयागराज के मेजा थाना क्षेत्र में हुई। छत्तीसगढ़ से श्रद्धालुओं का एक दल बोलेरो से संगम स्नान के लिए प्रयागराज महाकुंभ जा रहा था जबकि बस प्रयागराज से रायगढ़ जा रही थी।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


