
गाजियाबाद (वीकैंड रिपोर्ट) – Road Accident : मोदीनगर के भोजपुर थाना क्षेत्र में दिल्ली मेरठ एक्सप्रेसवे पर बुधवार सुबह घने कोहरे के कारण कई वाहन आपस में टकरा गए। हादसे में आधा दर्जन के अधिक लोग घायल हो गए। हादसे के कारण दिल्ली मेरठ एक्सप्रेसवे जाम के हालात पैदा हो गए। पुलिस में मौके पर जाकर घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया और जाम को खुलवाने का प्रयास किया।
Road Accident हादसे में घायल हुए कई लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। हादसे में अभी तक किसी की मौत की पुष्टि नहीं है। दुर्घटना में करीब 20 से अधिक लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची भोजपुर पुलिस और एक्सप्रेसवे की पेट्रोलिंग टीम ने राहत बचाव कार्य शुरू किया। चार घायलों को गंभीर हालत के चलते गाजियाबाद के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
गनीमत रही कि हादसे में किसी की जान नहीं गई। एसीपी मोदीनगर ज्ञान प्रकाश राय ने बताया कि मौके पर राहत बचाव कार्य जारी हैं। क्षतिग्रस्त वाहनों को एक्सप्रेस वे से हटाकर यातायात सामान्य कराया जा रहा है।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


