
नई दिल्ली (वीकैंड रिपोर्ट): Farmers movement..Red Fort opened… किसानों के दिल्ली मार्च के मद्देनजर सुरक्षा कारणों से करीब एक सप्ताह पहले पर्यटकों के लिए बंद किए गए ऐतिहासिक लाल किला परिसर को फिर से खोल दिया गया है। पुरानी दिल्ली में स्थित मुगल काल के इस विश्व धरोहर स्थल को ‘सुरक्षा कारणों’ से पिछले हफ्ते सोमवार देर रात को ‘अचानक सील’ कर दिया गया था। वैसे लाल किला सोमवार को पर्यटकों के लिए नियमित रूप से बंद रहता है, इसलिए उन्हें आज परिसर में प्रवेश नहीं मिलेगा।
Farmers movement..Red Fort opened…किसानों के ‘दिल्ली चलो’ मार्च के मद्देनजर भारी संख्या में पुलिस और अर्द्धसैन्य बलों की तैनाती के बीच लाल किले को सुरक्षा कारणों से पर्यटकों के लिए अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया था। सूत्रों ने कहा कि इस पर्यटन स्थल को फिर से खोलने के लिए आधिकारिक तौर पर कोई आदेश जारी नहीं किया गया है। इसे पुलिस के निर्देशों के अनुसार बंद किया गया था और इसी के मद्देनजर फिर से खोल दिया गया है।
-----------------------------------------------------------------
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए >>>Join WhatsApp Group Join<<< करें। आप हमें >>>Facebook<<< फॉलो कर सकते हैं। लेटेस्ट खबरें देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सबस्क्राइब करें।
-----------------------------------------------------------------


